इंटरनेट डेस्क। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 2 फरवरी से शुरू होने जा रही है। लेकिन इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने स्क्वॉड में दो बदलाव किए हैं। ग्लेन मैक्सवेल और झाय रिचर्डसन इस वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उनकी जगह दो अनकैप्ड प्लेयर्स को टीम में शामिल किया गया है। स्टीव स्मिथ की अगुवाई वाले 13 सदस्यों के इस स्क्वॉड में पहली बार जेक फ्रेजर-मैकगर्क और जेवियर बार्टलेट को इंटरनेशनल टीम में जगह मिली है।

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच इस वनडे सीरीज का आगाज 2 फरवरी से होगा। दक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार मेलबर्न स्टार्स के साथ बीबीएल सीजन के बाद मैक्सवेल को ऑस्ट्रेलिया द्वारा प्रबंधित किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि वह 9 फरवरी से विंडीज के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज खेलने उतरेंगे।

pc-espncricinfo.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारावाटसएपचैनल फोलो करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *