इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पाचं टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच से पहले टीम इंडिया के दो दिग्गजों को टीम से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। जी हां 2 फरवरी से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है और इस मुकाबले के लिए टीम में तीन नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बल्लेबाज केएल राहुल और रविंद्र जडेजा चोट के चलते दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। ऐसे में दो नए खिलाड़ियों को मौका मिलने की पूरी संभावना है। बीसीसीआई ने केएल राहुल और रविंद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद टीम में सरफराज खान, सौरभ कुमार और वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया है।

ऐसे में दूसरे मैच में उनको कौन रिप्लेस करेगा, ये देखने वाली बात होगी। टीम में दो बदलाव तो पक्के हैं, लेकिन कॉम्बिनेशन को अगर इधर-उधर किया जाता है तो फिर तीन बदलाव दूसरे टेस्ट मैच के लिए हो सकते हैं।

PC-espncricinfo.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारावाटसएपचैनल फोलो करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *