इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री को लेकर लगभग 20 दिनों से चल रहा सस्पेंस अब खत्म होने वाला है। खबरों की माने तो दो दिन बाद पता चल जाएगा कि पड़ोसी मुल्क का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में 3 मार्च को पीएम का चुनाव होना है। पीएम पद के लिए नामांकन 2 मार्च तक भरा जाना है।

बता दें की नवाज शरीफ के दल मुस्लिम लीग नवाज की तरफ से शहबाज शरीफ मैदान में हैं, जिन्हें बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की तरफ से समर्थन मिल रहा है। वहीं जेल में बंद इमरान खान की पार्टी भी हार मानने को तैयार नहीं है।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने उमर अयूब खान को अपना प्रत्याशी बनाया है। हालांकि, पूरी उम्मीद है कि शहबाज आसानी से चुनाव जीतने में कामयाब हो जाएंगे। प्रधानमंत्री के चुनाव में बिलावल भुट्टो की पार्टी शहबाज शरीफ को पीएम बनाने में पीएमएलएन की मदद कर रही है।

pc- aaj tak

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारावाटसएपचैनल फोलो करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *