खेल डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण की ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है। भारत का ये स्टार क्रिकेटर अब आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बन गया है।

उन्होंने सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में 77 रनों की पारी खेली। इससे वह आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। उनके अब दो मैचों में सर्वाधिक 98 हो गई। दूसरे स्थान पर सैम करन हैं, जिन्होंने दो मैचों में 86 रन बनाए हैं।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टीम के पहले मैच में 82 रन बनाए थे। लिस्ट में चौथे नंबर पर पंजाब के शिखर धवन हैं, जो 67 रन बना चुके हैं। आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 66 रन बनाकर इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। आरसीबी ने सोमवार को पंजाब को चार विकेट से हराया है।

PC:espncricinfo

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *