इंटरनेट डेस्क। ताइवान की राजधानी ताइपे में आज सुबह भूकंप के तेज झटके ने देश के लोगों को दहशत में डाल दिया है। भूकंप बुधवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 7.58 बजे आया। इस भूंकप के झटके के कारण सुनामी का खतरा मंडराने लगा है।

देश के केंद्रीय मौसम प्रशासन ने इस बात की जानकारी दी है। प्रशासन ने बताया कि ताइपे में आज सुबह 7.4 तीव्रता से भूंकप आया। तेज भूकंप के कारण शहर के कई हिस्सों में बिजली बंद हो गई। इसक कारण हुलिएन में इमारतों की नींव हिल गई है।

इसके कारण लोग घरों से बाहर निकल गए। ताइवान की राजधानी ताइपे में आए इस भूकंप के तुरंत बाद जापान में सुनामी की चेतावनी जारी हुई है। हालांकि भूकंप के कारण ताइपे में किसी भी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी की ओर से भूकंप का अलर्ट जारी किया गया है। एजेंसी ने 3 मीटर (9.8 फीट) तक की सुनामी की आशंका जताई है। इस चेतावनी के बाद ओकिनावा के दक्षिणी प्रान्त के पास के तटीय क्षेत्रों के लिए एक गाइडलाइन भी जारी की गई है।

PC:naidunia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *