इंटरनेट डेस्क। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने अमेरिकी समकक्ष जो बाइडन को ताइवान को लेकर चेतावनी दी है। दुनिया के इन दोनों दिग्गज नेताओं के बीच हाल ही में फोन पर बात हुई है।

खबरों के अनुसार, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने फोन पर हुई बात में कहा कि ताइवान पहली लाल रेखा है, जिसे अमेरिका द्वारा पार नहीं किया जाना चाहिए। जिनपिंग ने इस मामले में यहां तक बोल दिया कि चीन हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठेगा।

खबरों के अनुसार, दोनों देशों के बीच 1 घंटे 45 मिनट तक कई मुद्दों पर बात हुई। इस बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

इस दौरान उन्होंने रूस के रक्षा उद्योग के लिए चीन के समर्थन पर भी अपनी ओर से चिंता व्यक्त की है। इसके अलावा यूएस के राष्ट्रपति बाइडन ने दक्षिण चीन सागर में कानून के शासन और नेविगेशन की स्वतंत्रता के महत्व पर भी अपनी बात रखी है।

PC:businessinsider

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *