इंटरनेट डेस्क। सीरिया में ईरानी दूतावास में हुए हमले के बाद ईरान और इजरायल संबंध तनावपूर्ण हा गए हैं। इस संबंध में ईरानी की ओर से अब इजरायल को धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद इजरायल ने बड़ा कदम उठाया है। उसने ईरान के साथ तनावपूर्ण संबंध को देखते हुए अपने सभी सैनिकों की छुट्टी को रद्द कर दिया है।

खबरों के अनुसार, इजरायली सेना आईडीएफ ने की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है। आईडीएफ ने कहा कि हमारे सैनिक पहले से युद्ध में हैं। तनावपूर्ण संबंध को देखते हुए अब अस्थायी रूप से लड़ाकू इकाइयों की छुट्टी रद्द की गई है।

खबरों के अनुसार, सीरिया में हुए हमले के लिए ईरान और सीरिया की ओर से इजरायल को दोषी माना जा रहा है। बुधवार को इजरायली सेना की ओर से हवाई सुरक्षा के लिहाज से सैनिकों को रिजर्व रखने का बड़ा कदम उठाया गया है। गौरतलब है कि सीरिया की राजधानी दमिश्क में स्थित ईरानी दूतावास पर हुए हमले में आईआरजीसी के टॉप जनरल रेजा जहेदी और उनके डिप्टी सहित पांच अन्य अधिकारियों की मौत हुई थी।

PC:agniban
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *