इंटरनेट डेस्क। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी के रफाह को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब बेंजामिन नेतन्याहू यहां पर इजराइली सेना भेजेंगे। खबरों के अनुसार, इजरायली पीएम नेतन्याहू ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वो गाजा पट्टी के रफाह में इजरायली सैनिकों को भेजने की तारीख भी तय कर दिए हैं।

आपको बता दें कि मिस्र और गाजा के सीमा पर मौजूद रफाह ही एक ऐसा एकलौता क्षेत्र है, जहां से इजरायली सैनिकों की पहुंच दूर रही है। यहां पर हजारों अस्थाई टेंटों में लाखों फिलिस्तीनियों ने शरण ली है। इजरायली सेना की ओर से की जा रही बमबारी से बचने के लिए पिछले कई महीने से यहां पर फिलिस्तीन के लोगों ने शरण ली है।

खबरों के अनुसार, अब आईडीएफ की ओर से अब रफाह में जल्द ही सैन्य अभियान चलाया जा सकता है। गौरतलब है कि इजरायली सैनिकों द्वारा गाजा की जा रही कार्रवाई में अभी तक बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है।

PC:thehindu
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *