इंटरनेट डेस्क। इजरायल और हमास के बीच जारी जंग अभी समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। दोनों के बीच छिड़ी जंग को छह महीने हो गए हैं। इजरायल ने हमास को नष्ट करने की ठान ली है। इस बीच इजरायली सुरक्षाबलों ने गाजा पट्टी पर एयरस्ट्राइक की थी। इसमें हमास नेता इस्माइल हानिया के तीन बेटों की मौत होने की जानकारी मिली है।

इजरायली सेना की ओर से इस संबंध में दावा किया गया है। सेना की ओर से दावा किया गया कि हमास नेता इस्माइल हानिया के तीन बेटे आमिर, हाजेम और मोहम्मद गाजा में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने जा रहा थे कि वे हवाई हमलों की चपेट में आ गए।

बेटों की मौत को लेकर इस्माइल हानिया ने कही ये बात
इस्माइल हानिया ने अल जजीरा को दिए एक साक्षात्कार में इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने इसमें बताया कि जेरूसलम और अल-अक्सा मस्जिद को आजाद कराने की जंग में उनके चार बेटों में से तीन बेटे शहीद हो गए। इस्माइल हानिया ने इजराइल के लिए यहां तक बोल दिया कि अगर किसी को लगता है कि मेरे बेटों को निशाना बनाकर वे हमास को उसका रुख बदलने पर मजबूर कर देंगे तो ये भ्रम है।

कौन है इस्माइल हानिया?
इस्माइल हानिया का जन्म 29 जनवरी 1962 को गाजा पट्टी के शरणार्थी शिविर में हुआ था। वह पढ़ाई के दौरान ही हमास संगठन से जुड़ा था। साल 2006 में इस्माइल हानिया फिलिस्तीन का प्रधानमंत्री भी बन चुका है। कई साल पहले वो गाजा पट्टी से वह भाग गया था। अभी वह कतर में ही नर्वासन मेंं रह रहा है।

PC:aljazeera
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *