इंटरनेट डेस्क। व्लादिमिर पुतिन एक बार फिर से रूस के राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने मंगलवार को क्रेमलिन में एक भव्य समारोह में पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। पुतिन का नया छह साल का राष्ट्रपति कार्यकाल 2030 तक है। राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद व्लादिमिर पुतिन ने बड़ी बात कही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि यूक्रेन संघर्ष के कारण कठिन परिस्थितियों के बावजूद उनका देश और भी मजबूत होकर उभरेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मॉस्को पश्चिम के साथ बातचीत के लिए तैयार है। रूस के राष्ट्रपति के रूप में उद्घाटन समारोह में अपने भाषण में पुतिन ने यूक्रेन और रूस के खिलाफ पश्चिमी प्रतिबंधों के संदर्भ में बड़ी बात की है।

उन्होंने कहा कि आप, रूस के नागरिकों ने पुष्टि की है कि देश सही रास्ते पर है। यह अभी बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।आपको बता दें कि पुतिन का दूसरा कार्यकाल यूक्रेन के विवाद के कारण चर्चा में रहा है। रूस-यूक्रेन विवाद अभी समाप्त नहीं हुआ। इस विवाद को शुरू हुए लम्बा समय हो चुका है।

PC:reuters
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *