खेल डेस्क। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में अगले महीन शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के लिए अब श्रीलंकाई टीम का भी ऐलान हो गया है। टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी वानिंदु हसरंगा को सौंपी गई है। हसरंगा चोटिल होने के कारण आईपीएल के 17वें संस्करण से बाहर हो गए थे। इस टीम में मथीशा पथिराना को भी जगह मिली है, जो चोटिल होने के कारण चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से बाहर हो चुके हैं। श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम में एंजेलो मैथ्यूज, और दासुन शनाका को भी जगह दी गई है।

श्रीलंका की टीम टी20 विश्व कप में बांग्लादेश, नेपाल, नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ ग्रुप डी में मौजूद हैं। श्रीलंकाई टीम तीन जून को न्यूयॉर्क में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप में अपना पहला मैच खेलेगी।

श्रीलंकाई टीम इस प्रकार है: वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलंका (उपकप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डि सिल्वा, कुसल मेंडिस, पाथुम निसंका, कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, महेश तीक्षणा, दुनिथ वेलालागे, दुश्मंता चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा और दिलशान मुदुशांका।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *