इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की कड़ी चेतावनी की परवाह किए बिना इजराइल ने राफा को लेकर बड़ा कदम उठा लिया है। इजरायली टैंको ने राफा के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को बांटने वाली मुख्य सडक़ पर कब्जा कर लिया है।

खबरों के अनुसार, इजरायली सेना की ओर से अब राफा का पूर्वी हिस्सा प्रभावी ढंग से घेर लिया गया है। इजरायली सेना की ओर से शहर के पूर्व और उत्तर-पूर्व में लगातार गोलीबारी और विस्फोट किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों से इस बात की जानकारी मिली है। हमास की ओर से भी इस संबंध में प्रतिक्रिया आई है। उसने बताया कि शहर के पूर्व में एक मस्जिद के पास इजरायली टैंको पर घात लगाकर हमला किया। खबरों की मानें तो इजरायली सेना बाहरी इलाकों से कई किलोमीटर अंदर तक घुस गई है।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दी थी ये प्रतिक्रिया
इससे पहले इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को चेतावनी के बाद बोल दिया था कि हमास के खिलाफ युद्ध में यदि जरूरत पड़ी तो उनका देश अकेला भी खड़ा रहेगा। हमें अकेला खड़ा रहना होगा तो हम अकेले ही खड़े रहेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो हम अपनी पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इससे इजरायल को चेतावनी दी थी कि अगर वो राफा में गए तो मैं उन्हें हमले के उन हथियारों की सप्लाई नहीं करूंगा, जिनका उपयोग राफा से निपटने के लिए कर सकता है।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *