इंटरनेट डेस्क। दुनिया के बहुत से देशों में जहां लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं अफगानिस्तान में भारी बारिश लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। यहां पर भारी बारिश से अचानक आई बाढ़ के कारण तबाही मच गई है। खबरों के अनुसार, इस बाढ़ के कारण अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं। हजारों की संख्या में जानवरों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी है। संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी के अनुसार, अफगानिस्तान में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण लोगों को खाने पीने की चीजों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस देश में अब बड़े पैमाने पर मानवीय संकट पैदा हो गया है।

दस जिलों में कुल 5996 परिवार आए बाढ़ से चपेट में
खबरों के अनुसार, अफगानिस्तान के उत्तर में स्थित बागलान प्रांत के दस जिलों में कुल 5996 परिवार बाढ़ से चपेट में आए हैं। इनमें से 3995 परिवारों के घर पूरी तरह बाढ़ के पानी में बह गए हैं। वहीं 9160 जानवर मर गए हैं।

मरने वालों में कम से कम 51 बच्चे शामिल
एक यूनिसेफ के अनुसार, इस बाढ़ में मरने वालों में कम से कम 51 बच्चे शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से बाढ़ पीडि़तों के लिए 7 टन दवाएं और आपातकालीन किट उपलब्धि करवाई गई हैं। बगलान के पांच जिलों में लगभग 6 लाख लोग बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। खबरों के अनुसार, सेना सहित आपातकालीन कर्मियों द्वारा अफगानिस्तान में कीचड़ और मलबे के नीचे पीडि़तों की तलाशी अभियान चला जा रहा है।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *