इंटरनेट डेस्क। इजरायल ने हमास को पूरी तरह से खत्म करने की ठान ली है। दोनों पक्षों के बीच लम्बे समय से विवाद चल रहा है। गाजा के जबालिया में दोनों पक्षों के बीच भारी संघर्ष देखने को मिल रहा है। इजरायल की ओर से इस संबंध में प्रतिक्रिया आई है।

उसने कहा कि हमास के लड़ाके एक बार फिर जबालिया में जमा हो गए हैं। उन्हें खत्म करने के लिए सैन्य अभियान चलाया जा रहा है। इसी कारण तो इजरायली टैंक जबालिया के रिफ्यूजी कैंपों की ओर बढ़ रहे हैं।

इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा बयान दिया है। खबरों के अनुसार, बेंजामिन नेतन्याहू ने मेमोरियल डे भाषण के दौरान कहा कि हम हमास को मिटाकर कर ही दम लेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें किसी भी प्रकार की कीमत चुकानी पड़े। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास की कैद से बंधकों को हर हाल में वापस लाने की बात भी दोहराई है।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *