इंटरनेट डेस्क। स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर हुए जानलेवा हमले की दुनिया के सभी बड़े देशों ने निंदा की है। पीएम रॉबर्ट फिको की गोली लगने से हालत बेहद गंभीर है। आपको बता दें कि इसे पहले भी कई देशों के राष्ट्र प्रमुख हमलावरों का निशाना बन चुके हैं।

भारत, पाकिस्तान,जापान और अमेरिका सहित कई देश इस प्रकार की घटनाओं का सामना कर चुके हैं। हमलावर के निशाने पर इन देशों के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति आ चुके हैं। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देेने जा रहे हैं। आपको बता दें कि भारत में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके बेटे राजीव गांधी भी हमलावरों का निशाना बने हैं। देश के दोनों दिग्गजों की इसी कारण मौत हुई है।

वहीं पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री लियाकत अली, पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति रहे जॉन एफ कैनेडी,श्रीलंका के तीसरे राष्ट्रपति राणासिंघे प्रेमदासा भी हमलावरों का निशाना बने हैं।

PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *