खेल डेस्क। भले ही पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2024 में बुधवार को पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस मैच में टीम के स्टार खिलाड़ी रियान पराग ने अपन नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई।

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में रियान पराग ने 34 गेंद में 6 चौके की बदौलत 48 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने आईपीएल के इस संस्करण में अपने 500 रन पूरे किए। इसके साथ ही वह एक सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले पांचवें अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं।

रियान पराग ने पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। आईपीएल में बतौर अनकैप्ड प्लेयर सबसे पहले पांच सौ से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श के नाम है, उन्होंने 2008 में ये उपलब्धि हासिल की थी। इसके बाद सूर्यकुमार यादव, इशान किशन और यशस्वी जायसवाल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की थी।

PC:espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *