इंटरनेट डेस्क। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपनी हरकतों से दुनिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। अब उन्होंने एक ऐसा कदम उठा लिया है, जिससे जापान और दक्षिण कोरिया की सांसें फूल गई है।

अब उत्तर कोरिया की ओर से पूर्वी तट की ओर जापान सागर में आज एक के बाद एक कुल 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी कर जापान और दक्षिण कोरिया को सकते में डाल दिया है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के इस कदम से पूर्वी एशिया में तनाव फिर से गहरा गया है।

अब इस देश ने जापान सागर की तरफ निशाना साधकर छोटी रेंज की 10 बैलिस्टिक मिसाइलने का बड़ा कदम उठाया है। खबरों के अनुसार, दक्षिण कोरियाई अधिकारियों की ओर से उत्त कोरिया की ओर से मिसाइल दागने की पुष्टि की गई है।

इन अधिकारियों ने बताया कि कम दूरी के हथियारों को प्योंगयांग के सुनान क्षेत्र से दागा गया था, जो जापान सागर में गिरे। दक्षिण कोरिया की सेना ने इस कदम की निंदा की है। वहीं जापान के प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा ने इस कदम की निंदा करते हुए इसे उत्तर कोरिया द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के उल्लंघन करार दिया है।

PC:business-standard
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *