खेल डेस्क। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा (नाबाद 52) और ऋषभ पंत (नाबाद 36) की दमदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने आयरलैंड को शिकस्त देकर आईसीसी टी20 कप 2024 में विजयी आगाज किया।

आयरलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 96 रन पर ही ढेर हो गई। जवाब में भारतीय टीम ने 12.2 ओवरों में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा के नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह अब महेन्द्र सिंह धोनी को पछाडक़र भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं।

महेनद्र सिंह धोनी की कप्तानी में मिली है इतनी जीत
रोहित शर्मा ने सर्वाधिक अन्तरराष्ट्रीय टी20 मैच जीतने के मामले पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है। भारत को पहला और एकमात्र टी20 विश्व जिताने वाले महेन्द्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 41 मैचों में जीत दर्ज की थी। अब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम 42 मैचों में जीत हासिल कर चुकी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को 55 में से 42 मैचों में जीत मिली है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया की जीत का प्रतिशत भी है सर्वाधिक
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया की जीत का प्रतिशत भी सर्वाधिक है। टीम इंडिया ने उनकी कप्तानी में 77.27 प्रतिशत मैच जीते है। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 64.58 प्रतिशत और धोनी की अगुवाई में 59.28 मैच जीते हैं।

विराट कोहली की कप्तानी में मिली है इतनी जीत
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 72 में से 41 मुकाबलों में जीत हासिल की है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया को 28 मैचों में हार मिली है। विराट कोहली ने 50 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए 30 मैचों में जीत दिलाई है।

बाबर आजम के नाम दर्ज है विश्व रिकॉर्ड
अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के नाम दर्ज है। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान टीम सबसे अधिक 46 मैच जीत चुकी है। अब बाबर और रोहित के बीच केवल 4 जीत का ही अंतर है। रोहित शर्मा ने जीत के मामले में ब्रायन मसाबा, असगर अफगान और इयोन मोर्गन की बराबरी कर ली है। इन तीनों दिग्गजों ने भी अपनी-अपनी टीमों को 42-42 मैचों में जीत दिलाई है।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *