इंटरनेट डेस्क। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने आखिर स्वदेश वापसी कर ली है। बारबाडोस में चक्रवाती तूफान के कारण भारतीय क्रिकेट टीम और उनका पूरा स्टाफ देरी से स्वदेश लौटा। भारतीय टीम आज विशेष विमान ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आई है।

विश्व चैम्पियन भारतीय टीम के खिलाडिय़ों का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में फैंस दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर जुटे। इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंकसों ने भारत माता की जय और इंडिया, इण्डिया के नारे लगाए।

खबरों के अनुसार, टीम इंडिया के खिलाडिय़ों द्वारा आज किया जाएगा। वहीं सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टम से मिलकर उन्हें सम्मानित करेंगे। इसके बाद टीम इंडिया मुंबई के लिए रवाना होगी, जहां ओपन बस में रोड शो होगा।

इस कारण देरी से भारत पहुंची है टीम इंडिया
आपको बता दें कि आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया को नियमित विमान से स्वदेश रवाना होना था, लेकिन बारबाडोस में चक्रवाती तूफान के करण कफ्र्यू के हालात थे। इसी कारण यहां सभी उड़ाने रद्द थी। भारतीय खिलाड़ी व स्टाफ अपने होटलों में फंसे हुए थे। सरकार की ओर से विशेष विमान से टीम इंडिया बारबाडोस के लिए रवाना किया गया था। अब टीम भारत पहुंच चुकी है।

भारतीय टीम ने जीता है दूसरा टी20 विश्व कप
गौरतलब है कि टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त देकर उनका पहली बार खिताब जीतने का सपना तोड़ा था। भारत ने दूसरी बार विश्व कप जीता है। इससे पहले साल2007 में धोनी की कप्तानी में पहला टी20 विश्व जीता था।

PC:abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *