इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के मैदान में चौके और छक्कों से दुनिया के गेंदबाजों में दहशत पैदा करने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग अब सियासी पिच पर उतर चुके हैं। उन्होंने हरियाणा में पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार का प्रचार किया है। उन्होंने बुधवार को तोशाम की राजनीतिक पिच पर कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध चौधरी के लिए चुनाव प्रचार किया है।

इस दौरान भारत का ये पूर्व स्टार क्रिकेटर सियासी पिच पर जमकर हरियाणवी बोली में चौके-छक्के जड़ते नजर आया। चुनावी रैली में वीरेन्द्र सहवाग ने ठेठ हरियाणवी में भाषण देकर सभी का दिल जीत लिया।

उन्होंने इस चुनावी रैली में भारी भीड़ देख कर बोल दिया कि कतई, स्टेडियम की तरह लठ गाढ़ राखैया है, इतनी आवाज तो स्टेडियम में भी ना आती, जितणी आड़े आवे सै। आपको बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा। चुनाव परिणाम आठ अक्टूबर को आएगा।

PC:nationalheraldindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *