PC:jsw.
खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में 24 और 25 नवंबर को होगा। इसके लिए सभी दस टीमों ने अपनी ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेगा ऑक्शन में कई खिलाडिय़ों पर पैसों की बारिश होने वाली है। इस नीलामी में कई आईपीएल टीमों को कप्तानों की तलाश है। इसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी एक है, जो अभी तक आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है।
PC:espncricinfo
ऋषभ पंत को रिलीज किए जाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को नए कप्तान की तलाश है। दिल्ली कैपिटल्स को लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। इसके तहत दिल्ली कैपिटल्स एक खिलाड़ी पर 25 करोड़ रुपए तक की बोली लगाने को तैयार है। खबरों के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स की टीम श्रेयस अय्यर पर मोटी बोली लगा सकती है। इसके लिए वह 25 करोड़ रुपए तक खर्च कर सकती है। टीम एक बार फिर से श्रेयस अय्यर को कप्तानी के लिए खरीद सकती है, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स के सफल कप्तानों में से एक माना जाता है।
PC:indianexpress
श्रेयस अय्यर कर चुके है दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी
श्रेयस अय्यर इस टीम की 2018 से 2020 तक कप्तानी की थी। उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की साल 2020 में प्लेऑफ में पहुंची थी। श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की टीम केकेआर को आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। केकेआर ने उन्हें रिलीज कर दिया है। आपको बता दें कि आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स और कुलदीप यादव को रिटेन किया है।
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
