खेल डेस्क। तिलक वर्मा (नाबाद 107) के पहले अंतरराष्ट्रीय शतक के बाद अर्शदीप सिंह (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने तीसरे टी20 क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त देकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

अर्शदीप सिंह ने मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। वह अब टीम इंडिया की ओर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 90 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने क्रिकेट के इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए हैं 90 विकेट
भुवी ने 87 मैचों 90 विकेट हासिल किए थे। अब अर्शदीप सिंह ने केवल 59 मैचों में 92 विकेट हासिल कर लिए हैं। जसप्रीत बुमराह 89 विकेटों के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। बुमराह ने कुल 70 टी20 इंटरनेशल मैचों में ये विकेट हासिल किए हैं।

अर्शदीप के पास है अब चहल का ये रिकॉर्ड तोडऩे का मौका
टीम इंडिया की ओर से अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है। चहल ने 80 मैचों में 96 विकेट हासिल किए हैं। अगले मैच में अर्शदीप 5 विकेट लेने में सफल रहे तो वह चहल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *