खेल डेस्क। तिलक वर्मा (नाबाद 120) और संजू सैमसन (नाबाद 109) की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने वांडरर्स स्टेडियम में शुक्रवार रात खेले गए मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 135 रन से शिकस्त दी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने चार टी20 मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम की। मैच में भारत ने 1 विकेट पर 283 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका केवल 148 रन ही बना सकी।

इस मैच में टीम इंडिया के नाम पांच बड़े रिकॉर्ड दर्ज हुए। ये भारतीय टीम की रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत है। दो भारतीय बल्लेबाजों ने एक ही टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार शतक लगाए।

संजू सैमसन और तिलक वर्मा की धमाकेदार नाबाद शतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने एक विकेट पर 283 रन का विशाल स्कोर बनाया। ये टीम इंडिया का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में विदेशी सरजमीं और दक्षिण अफ्रीका में किसी भी देश द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।
सैमसन और तिलक के बीच दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 210 रन की अटूट साझेदारी हुई। ये टी20 क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी है।

मैच में भारत की ओर से लगे रिकॉर्ड 23 छक्के
इस मैच में भारतीय टीम की ओर से रिकॉर्ड 23 छक्के लगे। जो एक पारी में सबसे ज्यादा है। इससे पहले भारतीय टीम के नाम ही 22 छक्के दर्ज थे। भारत की ओर तिलक वर्मा ने मैच में दस और संजू सैमसन ने नौ छक्के लगाए। चार छक्के अभिषेक शर्मा ने लगाए।
PC:espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *