खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संसकरण के लिए सऊदी अरब के जेद्दा में ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। 24 और 25 नवंबर को होने वाली इस नीलामी में 204 स्थानों के लिए 574 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। भारतीय क्रिकेटर कंट्रोल बोर्ड ने बोली में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है।

आप को जानकारी हैरानी होगी इस बार लगने वाली बोली में दुनिया के कई स्टार खिलाड़ी शामिल नहीं होंगे। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स, ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल अमित मिश्रा और भारत में जन्मे अमेरिका के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रावलकर का नाम नीलामी सूची में शामिल नहीं है।

बेन स्टोक्स: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स का नाम इस बार होने वाली खिलाड़ियों में शामिल नहीं है। बेन स्टोक्स आखिरी बार 2023 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आए थे।

PC:espncricinfo

कैमरून ग्रीन: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन भी आईपीएल 2025 में खेलते नजर नहीं आएंगे। वह आईपीएल 2024 में आरसीबी का हिस्सा थे। पीठ की चोट के कारण वह छह महीनों के लिए बाहर हो गए हैं।

जोफ्रा आर्चर: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के नाम पर भी आईपीएल 2025 ऑक्शन बोली नहीं लगेगी। इस तेज गेंदबाज ने वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण 2024 सीजन में भी हिस्सा नहीं लिया था।

PC:espncricinfo

अमित मिश्रा: वहीं सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल अमित मिश्रा भी आईपीएल 2025 में नजर नहीं आएंगे। आईपीएल में सबसे ज्यादा हैट्रिक बनाने वाले अमित मिश्रा आईपीएल 2023 और 2024 को मिलाकर केवल 8 मैच ही खेल सके थे। सौरभ वहीं नेत्रावलकर भी इस नीलामी का हिस्सा नहीं होंगे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *