खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में अनसोल्ड रहे विदेशी खिलाड़ी अब पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। खबरों के अनुसार, जिन विदेशी क्रिकेटरों को आईपीएल नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला अब उन्हें पीएसएल की फ्रेंचाइजी खरीदेंगी।

इसके लिए एक आईपीएल के अनसोल्ड खिलाडिय़ों की लिस्ट भी तैयार की जा चुकी है। अगले साल फरवरी-मार्च में पाकिस्तान की मेजबानी में चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन होना है। इसके बाद पीएसएल आयोजन पाक बोर्ड की ओर कराया जा सकता है।

इसमें डेविड वार्नर, केन विलियमसन, आदिल राशीद, एलेक्स कैरी, केशव महाराज, शाई होप, डेरेल मिचेल, जॉनी बेयरस्टो और अकील हुसैन जैसे कई क्रिकेटर खेलते हुए नजर आ सकते हैं, जो आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहे थे। खबरों के अनुसार, इन सभी क्रिकेटरों के नामों के ड्राफ्ट के लिए पीएसएल फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तानी बोर्ड के सामने पेश किया है। अब पीसीबी की ओर से इन नामी खिलाडिय़ों से सम्पर्क करना भी प्रारम्भ कर दिया है।

PC:thesportstak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *