इंटरनेट डेस्क। यूके्रन के साथ जारी जंग के बीच ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बड़ा झटका लगा है। रूस में अब आज बड़ा बम विस्फोट हुआ है। इसमें रूस के परमाणु सुरक्षा के प्रभारी रूसी जनरल मारे गए।

खबरों के अनुसार, ये धमाका मॉस्को में आज उस समय हुआ जब लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव एक आवासीय ब्लॉक छोड़ रहे थे। इस दौरान स्कूटर में छिपाकर रखे गए बम में विस्फोट हो गया। रूसी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूटर में रखे इस बम को दूर से ऑपरेट किया गया। बताया जा रहा है कि इस बम में लगभग 300 ग्राम विस्फोटक थे।

लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की मौत पुतिन के लिए किसी झटके से कम नहीं है। रूस में जनरल किरिलोव के पास परमाणु, जैविक और रासायनिक सुरक्षा बलों के प्रमुख की जिम्मेदारी थी। आपको बता दें कि कल किरिलोव पर यूक्रेन में प्रतिबंधित रासायनिक हथियारों के उपयोग का आरोप लगा था।
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *