खेल डेस्क। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आज गाबा टेस्ट ड्रॉ होने के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने आज कप्तान रोहित शर्मा के साथ पीसी में रिटायरमेंट की जानकारी दी।

अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 765 विकेट हासिल करने वाले रविचन्द्रन अश्विन ने टीम इंडिया के लिए लंबे समय तक क्रिकेट खेला है। वह भारत की ओर से अनिल कुम्बले के बाद टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे स्पिनर हैं। आज हम आपको भारत के इस स्पिन गेंदबाज की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देेने जा रहे हैं।

खबरों के अनुसार, साल 2024 में रविचंद्रन अश्विन की नेटवर्थ करीब 132 करोड़ रुपए है। उनकी संपत्ति सबसे ज्यादा योगदान क्रिकेट कॅरियर का है। उन्होंने इंटरनेशनल और नेशनल मैच के साथ-साथ आईपीएल से मोटी रकम कमाई है। उन्होंने विज्ञापनों से भी जमकर कमाई की है। साल 2025 में होने वाले आईपीएल सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने अश्विन को 9.75 करोड़ रुपए में खरीदा है।

इतने करोड़ के घर में परिवार के साथ रहते हैं अश्विन
भारत का ये स्टार क्रिकेटर लग्जरी लाइफ जीता है। उन्होंने साल 2021 में चेन्नई में एक आलीशान बंगला खरीदा था। उसकी वैल्यू करीब 9 करोड़ रुपए है। इस घर में भारत का ये स्टार क्रिकेटर पत्नी प्रीति अश्विन और दो बेटियों के साथ रहता है। भारतीय ऑलराउंडर रविचन्द्रन अश्विन ने कई रियल-एस्टेट प्रोजेक्ट में लगभग 26 करोड़ रुपए का निवेश किया है। उनके पास कई महंगी कारें भी हैं। अश्विन के पास 6 करोड़ रुपए की कीमत वाली एक रॉल्स-रॉयस कार भी मौजूद है।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *