खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज की महिला टीमों के बीच तीसरा टी20 मैच आज नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोट्र्स अकैडमी में खेला जाएगा। ये सीरीज का निर्णायक मुकाबला है। अभी तक इस सीरीज में दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर है।

इस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के पास इतिहास रचने का मौका होगा। इस मैच में अर्धशतक लगाते ही वह एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी। ये उनका लगातार तीसरा अर्धशतक होगा। इसके साथ ही उनके नाम महिला टी20 में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो जाएगा।

स्मृति मंधाना ने टी20 क्रिकेटर के 147 मैचों में 29 बार 50 प्लस का आंकड़ा पार चुकी है। इतनी ही बार सूजी बेस्ट और बेथ मूनी भी ये उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। आज अर्धशतक बनने पर भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज इन दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़ देंगी। भारतीय प्रशंसकों को एक बार फिर से मंधाना से बड़ी पारी की उम्मीद है।

PC:mandhana

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *