खेल डेस्क । भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की सीरीज का तीसरा टी20 मैच आज राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम पर खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ये मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव भी फॉर्म में लौटना चाहेंगे।

इस सीरीज में अभी तक उनका प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। इस मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हो सकती है। वह पूरी तरह फिट हो गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ शेष बचे टी20 मुकाबलों में शमी के खेलने पर फैसला कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य कोच गौतम गंभीर को लेना है। अब ये देखने वाली बात होगी कि प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद शमी को जगह मिलती है या नहीं। तीसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में रमनदीप सिंह को जगह मिल सकती है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रमनदीप सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *