खेल डेस्क। भारत के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर से अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता है। उन्होंने आज दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में तूफानी पारी खेली है। उन्होंने आज ईस्ट जोन की ओर से सेंट्रल जोन के खिलाफ तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के दम पर वह दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल जोन ने 266 रन बनाए थे। ईस्ट जोन की ओर से वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ओपनिंग कर तूफानी शुरुआत दी। वैभव ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए केवल 42 बॉल में अपना अर्धशतक पूरा कर दिया।
इसके साथ ही वह दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 15 साल और 157 दिन की उम्र में ऐसा किया। इससे पहले दलीप ट्रॉफी में लक्ष्मण सिंह ने साल 1969 में 16 साल और 23 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था। वैभव ने 79 बॉल पर 92 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सात चौके और इतने ही छक्के लगाए।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
