इंटरनेट डेस्क। पड़ोसी देश नेपाल में 26 अगस्त को आई बाढ़ के कारण मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसके बाद अब तक नेपाल-तिब्बत में 919 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले नेपाल में 903 मौते हुई हैं, जबकि तिब्बत में 16 लोगों की मौत हुई है। वहीं 4200 से ज्यादा लोग लापता हैं।
खबरों के अनुसार, नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स की सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। त्रिशूली-तीन ए सहित कई प्रोजेक्ट्स की सुरंगों के मुहाने पर जमा मलबा और कीचड़ हटाकर अंदर पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। रेस्क्यू टीमों में नेपाल के सुरक्षा बलों के साथ भारत और चीन के विशेषज्ञ भी शामिल हैं।
खबरों के अनुसार, रसुवा कस्टम ऑफिस के अधिकारी करबीर गैरे ने बाढ़ का पानी आते देख लोगों को ऊंचाई की ओर भागने की सलाह दी थी। इसके करीब 10 सेकेंड बाद तेज बहाव ने आसपास के ढांचे बहा दिए।
PC: panchdoot
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
