खेल डेस्क। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। ये विवाद अब बढ़ता ही जा रहा है। पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले हुए हैं। खबरों के अनुसार, पाकिस्तानी एयरफोर्स ने फिर से अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक की है। पूर्वी अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में आज तड़के हवाई हमले किए गए हैं।

आज सुबह करीब साढ़े तीन बजे कम ऊंचाई पर उड़ रहे पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों की ओर से कुनार के नुरगल जिले के पटंग इलाके में बमबारी की गई है। इन हवाई हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है। अफगान अधिकारियों ने हमलों पुष्टि कर ये जानकारी दी है। इन हमलों ने दोनों देशों की बॉर्डर पर भी तनाव बढ़ गया है।

आज सुबह अफगान तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच डूरंड लाइन पर भारी गोलीबारी हुई है। पाकिस्तान के हवाई हमलों के बाद तालिबान लड़ाकों की ओर से सीमा पर पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाया गया है। 

PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *