इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-ईरान विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रपति मसूद पजशकियान के यूएन महासभा में हिस्सा लेने अमेरिका पहुंचने के बाद ईरान ने एक बार फिर से अमेरिकी राष्ट्पति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दे डाली है। अब ईरान ने बोल दिया कि अमेरिका या इजराइल ने दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर तक फैल सकती है।

खबरों के अनुसार, ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई के सलाहकार याह्या रहीम सफावी ने अब ये बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जंग पहले ही फारस की खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट से आगे बढ़कर लाल सागर तक पहुंच चुकी है। दोबारा हमला हुआ तो इसका दायरा और बढ़ सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस जंग का प्रभाव भारत और चीन जैसे बड़े तेल आयातक देशों पर पड़ सकता है। आपको बात दें कि हिंद महासागर पश्चिम एशिया को एशिया से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता है। यहां तनाव बढ़ने पर तेल लेकर आने वाले जहाजों पर हमले का खतरा बढ़ जाएगा। 

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *