इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अब भारत को गीदड़भभकी दी है। शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त् राष्ट्र में सिंधु नदी के पानी को लेकर भारत को जंग की धमकी दी। उन्होंने कहा कि भारत सिंधु नदी का पानी न रोके। पानी रोकने की कोशिश को पाकिस्तान युद्ध की कार्रवाई मानेगा। शहबाज शरीफ ने इस दौरान एक बार फिर से कश्मीर का मुद्दा उठाया है। उन्होंने यूएन में कहा कि कश्मीर हमारे लिए गर्दन की नस है।

दरअसल, गर्दन की नस शरीर की अहम हिस्सा है। इसके कटते ही इंसान की मौत हो जाती है। पाक पीएम ने इस दौरान पिछले साल हुए भारत-पाकिस्तान जंग का भी जिक्र करते हुए कहा कि इस संघर्ष में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने भारत को सबक सिखाया था। यूएन में फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने पाक पीएम के इस दावे की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया के सामने सैटेलाइट तस्वीरें और सबूत मौजूद हैं कि भारतीय कार्रवाई में पाकिस्तान के सैन्य एयरबेस तबाह हुए थे। पेटल गहलोत ने इस दौरान बोल दिया कि अगर तबाह रनवे और जले हैंगर पाकिस्तान को जीत लगते हैं, तो वह इस काल्पनिक जीत का जश्न मनाने के लिए स्वतंत्र है।

इस बात के लिए डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की तारिफ
यूएन में शहबाज शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मई 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम कराने और युद्ध जैसी स्थिति टालने में उनकी भूमिका अहम रही। डोनाल्ड ट्रंप के प्रयास से बड़ा टकराव टल गया। 

PC: navbharattimes.indiatimes 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *