इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का नाम बदलने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए। उन्होंने व्हाइट हाउस में मंगलवार को बड़ी टेक कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक के दौरान ये कदम उठाया है। बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सुरक्षा और निगरानी को लेकर गूगल, एंथ्रोपिक, मेटा, ओपनएआई, एक्स-एआई और एनवीडिया के सीईओ ने एक समझौते पर साइन किए। 

डोनाल्ड ट्रंप ने इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम बदलकर सुपर इंटेलिजेंस (एसआई) करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए। ट्रंप ने इस संबंध में कहा कि आर्टिफिशियल यानी बनावटी कहना ठीक नहीं है। उनके मुताबिक, यह इंटरनेट से भी बड़ी तकनीक है।

डोनाल्ड ट्रंप ने इस दौरान ये भी कहा कि एआई की दौड़ अब अमेरिका और चीन के बीच है और फिलहाल अमेरिका इस मुकाबले में आगे चल रहा है। उन्होंने गत सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा में पहली बार एआई को सुपर इंटेलिजेंस (एसआई) बोला था। 

PC:  bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *