इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद दुनिया के देशों के बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। इस विवाद के बीच होर्मुज स्ट्रेट में एक जहाज पर मिसाइल हमला होने की खबर आई है। इस जहाज में 5 भारतीय सवार थे। पांचों भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। ओमान में भारतीय दूतावास ने आज इस संबंध में जानकारी दी है। 

खबरों के अनुसार, भारतीय नाविक कुवैत के झंडे वाले टैंकर एमटी काजिमाह III पर सवार थे। कच्चे तेल से भरा ये जहाज अफ्रीका की ओर जा रहा था। हालांकि, अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि ये मिसाइल हमला किसने किया। आपको बता दें कि फरवरी से अब तक होर्मुज में हुए हमलों में 11 भारतीय नाविकों की जान जा चुकी है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोलाल्ड ट्रंप ने बोल दी है ये बात
दूसरी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान का युद्ध खत्म करने और होर्मुज खोलने का प्रस्ताव ठुकरा दिया। उन्होंने अब व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों के सामने बोल दिया कि ईरान समझौता करना चाहता है, क्योंकि वह बुरी तरह हार रहा है और उसके पास पैसा नहीं आ रहा। ईरान की कमाई होर्मुज से होने वाले कारोबार पर निर्भर है। डोनाल्ड ट्रंप ने इस संबंध में आगे कहा कि अमेरिका ने इस समुद्री रास्ते पर सैन्य इतिहास की सबसे बड़ी नाकेबंदी की है, जो लोहे की दीवार जैसी है। 

28 फरवरी को शुरू हुई थी जंग
अमेरिका और इजराइल की ओर से 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई प्रारम्भ की थी। इसके जवाब में ईरान ने इजराइल और अमेरिका को करार जवाब दिया है। ईरान की परमाणु क्षमता को कमजोर करने के लिए अमेरिका ने ये बड़ा कदम उठाया था। 

PC: hindi.news18 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *