इंटरनेट डेस्क। पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक बार फिर से दर्दनाक हादसा हुआ है। अब यहां पेशावर के अफरीदी आबाद इलाके में एक प्राइवेट स्कूल की छत गिरने से कम से कम 29 लोगों की मौत होने की खबर समाने आई है। इसमें 28 छात्र और एक महिला शिक्षिका शामिल हैं। सभी मृतक बच्चों की उम्र 13 साल या इससे कम बताई जा रही है। हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। 

पाकिस्तानी  प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हादसे पर दुख प्रकट किया है। प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और प्रार्थना की है कि उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति और धैर्य मिले। आपको बता दें कि पाकिस्तान में छत और इमारतों का गिरना आम बात है।

इसका मुख्य कारण सुरक्षा मानकों की कमी और घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जाना है। इस साल जून में लाहौर के एक ट्यूशन सेंटर में छत गिरने से एक दर्जन से ज़्यादा बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। 

PC:  indiatv 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *