इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच यु़द्ध चल रहा हैं और इस युद्ध के बीच रूस के लिए अच्छी तो यूक्रेन के लिए बुरी खबर हैं। खबर एक ही हैं और वो ये की व्लादिमिर पुतिन लगातार 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बन गए हैं। ऐसे में ये रूस के लिए अच्छी लेकिन यूक्रेन को झटका देने वाली खबर है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो 15 से 17 मार्च को हुई वोटिंग में पुतिन को 88 प्रतिशत वोट मिले हैं। उनके विरोधी निकोले खारितोनोव को 4 प्रतिशत ही वोट मिले। व्लादिस्लाव दावानकोव और लियोनिद स्लटस्की तीसरे और चौथे नंबर पर रहे।

खबरों की माने तो परिणाम आने के साथ ही पुतिन ने कहा अब रूस और भी ज्यादा ताकतवर और प्रभावशाली बनेगा। उन्होंने रूस-नाटो विवाद को लेकर भी चर्चा की। कहा- अगर अमेरिकी नेतृत्व वाला सैन्य संगठन नाटो और रूस आमने-सामने हुए तो दुनिया तीसरे विश्व युद्ध से एक कदम दूर होगी।

pc- ndtv mpcg

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएपचैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *