इंटरनेट डेस्क। भारत और ईरान के बीच सोमवार को चाबहार बंदरगाह को लेकर हुई डील दुनिया की महाशक्ति कही जाने वाले अमेरिका को पसंद नहीं आई है। इस मामले में अमेरिका बौखला गया है। इस डील के बाद अब अमेरिका की ओर से भारत का नाम लिए बिना धमकी दी गई है।

अमेरिका के विदेश मंत्रायल की ओर से अब बड़ा बयान दिया गया है। अमेरिका ने बिना नाम लिए भारत को धमकी देते हुए कहा कि जो देश ईरान के साथ बिजनस कर रहे हैं, उन्हें प्रतबिंधों के संभावति खतरे के प्रति जागरुक रहना चाहिए।

भारतीय मूल के अमेरिकी प्रवक्ता वेदांत पटेल की ओर से इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दावा कर दिया है कि चाबहार पोर्ट को लेकर भारत को कोई भी छूट नहीं दी गई है। ईरान के खिलाफ अमेरिकी प्रतबिंध अभी भी लगा हुआ है। अमेरिका की ओर से इसे आगे भी लागू रखा जाएगा।

खबरों के अनुसार, अमेरिकी प्रशासन की ओर से साल 2018 में भारत को चाबहार बंदरगाह को लेकर छूट दी थी। अब अमेरिका ने भारत की ईरान के साथ हुई डील के बाद बड़ा बयान दिया है।

PC:moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *