इंटरनेट डेस्क। पंजाब किंग्स के खिलाफ रविवार को खेले गए आईपीएल 2024 के 69वें मैच सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार प्लेयर अभिषेक शर्मा ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी से सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में जीत हासिल की।

अभिषेक शर्मा 28 गेंदों में 66 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के लगाए। उन्होंने केवल 21 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। इस पारी के दम पर उन्होंने आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का एक दमदार रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया। अभिषेक शर्मा ने एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक छक्के मारने का भारतीय क्रिकेट अपने नाम किया है। उन्होंने विराट कोहली का आठ पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग 2016 में 38 छक्के उड़ाए थे। इस सूची में दिल्ली कैपिटल्स के मौजूदा कप्तान ऋषभ पंत हैं, जिन्होंने 2018 में 37 छक्के लगाए थे। सनराइजर्स हैदराबाद को पंजाब पर मिली जीत से आईपीएल के इस संस्करण में दूसरा स्थान मिला है।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *