खेल डेस्क। टी20 विश्व कप 2024 की विजेता टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो चुका है। अब टीम को जल्द ही नया कोच मिलेगा। खबरों की मानें तो पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए कोच बन सकते हैं। जल्द ही बीसीसीआई की ओर से इस संबंध में ऐलान किया जाएगा। भारतीय टीम का कोच बनने से पहले आज हम आपको गौतम गंभीर की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकार आप हैरान रह जाएंगे।

खबरों के अनुसार, गौतम गंभीर की कुल संपत्ति 32 मिलियन अमरीकी डॉलर यानी लगभग 265 करोड़ भारतीय रुपए है। उनकी अधिकांश आय और कुल संपत्ति क्रिकेट से आती है।

पूर्व सांसद गौतम गंभीर नई दिल्ली में एक लक्जरी डिजाइनर घर के मालिक हैं, जिसे उन्होंने वर्ष 2013 में खरीदा था। इस घर का वर्तमान मूल्य 18 करोड़ रुपए है। वह कई रियल एस्टेट संपत्तियों के मालिक हैं। गौतम गंभीर के पास कई महंगी कारें हैं। उनके स्वामित्व वाले कार ब्रांडों में बीएमडब्ल्यू, ऑडी, पोर्शे और मर्सिडीज बेंज शामिल हैं।

PC:ndtv
PC:अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *