” मोक्ष के द्वार से स्वच्छता को आचरण में शामिल करने की अपील “

सावन के प्रथम सोमवार को काशी के मोक्ष द्वार मणिकर्णिका श्मशान घाट पर नमामि गंगे ने सर्व समाज मोक्ष धाम सेवा समिति ( गोंदिया – महाराष्ट्र) के साथ संयुक्त रुप से स्वच्छता अभियान चलाया । मणिकर्णिका श्मशान घाट की चंहुओर सफाई की गई । महाराष्ट्र से आयी 52 सदस्यी टीम ने नमामि गंगे के सदस्यों के साथ शवदाह करने के बाद शव यात्रियों द्वारा छोड़े गए निर्माल्य एवं अन्य सामग्रियों को समेटकर कूड़ेदान तक पहुंचाया गया । मोक्ष के द्वार से स्वच्छता को संस्कार एवं आचरण में शामिल करने की अपील की गई । पुण्य पवित्र श्मशान घाट सहित अन्य घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि मणिकर्णिका श्मशान घाट एक पवित्र तीर्थ है । महाकाल यहां स्वयं निवास करते हैं ।श्मशान घाट हो या फिर कोई भी अन्य घाट हमें उसकी स्वच्छता बनाए रखने के लिए कोई परहेज नहीं करना चाहिए । जन भागीदारी सुनिश्चित करते हुए मणिकर्णिका श्मशान घाट सहित अन्य घाटों पर स्वच्छता की जिम्मेदारी का स्वयं भी निर्वहन करना होगा। सर्व समाज मोक्ष धाम सेवा समिति का प्रतिनिधित्व करते हुए विश्व हिंदू परिषद विदर्भ प्रांत के सह मंत्री देवेश मिश्रा ने कहा कि हमारी 52 सदस्य टीम भारत में स्थित श्मशान घाट की सफाई करती है और लोगों को जागरूक कर रही है । कहा कि समिति का उद्देश्य श्मशान घाट पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए नागरिकों को संदेश देना है । श्रमदान में काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, विश्व हिंदू परिषद विदर्भ प्रांत के सहमंत्री देवेश मिश्रा, अरुण सिंह, मनोज पारिख, पुष्पक जसनानी, अंकित कुलकर्णी, कृष्णकांत विशेन, हरीश अग्रवाल, सचिन मिश्रा, सचिन चौरसिया, मुकेश उपराडे, तोलाराम मनकानी सहित नमामि गंगे की ओर से घाटों की स्वच्छता के लिए नियुक्त विशाल प्रोटेक्शन फोर्स के कर्मचारियों व सुपरवाइजर आदि ने सहयोग किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *