टोक्यो | पश्चिम जापान में भारी बारिश और बाढè के जोखिम के मद्देनजर सरकार ने चार लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान जाने की सलाह दी है। एनएचके न्यूज चैनल ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। चैनल ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि फुकुओका, सागा, ओइता, यामागुची और शिमाने प्रान्त के लगभग चार लाख 10हजार को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गयी है। ये लोग इन क्षेत्रों में लगभग 190,000घरों में रहते हैं।
अधिकारियों ने शनिवार को कई दिनों से जारी भारी बारिश के बीच भूस्खलन और बाढके खतरे के मद्देनजर 1,38,000से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का आग्रह किया। मौसम विज्ञानिकों ने क्यूशू द्बीप में बुधवार सुबह तक 250मिलीमीटर बारिश होने की संभावना व्यक्त की है, जबकि होंशू के मुख्य द्बीप और शिकोकू द्बीप के कुछ हिस्सों में 200मिमी तक बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में बारिश पहले से ही 100मिमी प्रति घंटे से अधिक दर्ज की गयी है।
