इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन विवाद दुनिया के देशों के लिए परेशानी का कारण बनता नजर आ रहा है। इससे तीसरे विश्व युद्ध की आहट सुनाई देनी लगी। यूक्रेन के हमले के बाद रूस काफी नाराज है। इसके बाद रूस द्वारा यूक्रेन को परमाणु हमले की धमकी दी जा चुकी है।

रूस ने इस संबंध में बोल दिया कि इस हमले का बेहद करारा जवाब मिलेगा। रूस की धमकी के बाद अमेरिका ने बड़ा कदम उठाते हुए कीव स्थित अपने दूतावास को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने इस संबंध में बड़ा बयान दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना है कि 20 नवंबर को रूस यूक्रेन के शहरों पर जोरदार हवाई हमले कर सकता है। अब अमेरिकी दूतावास ने अपने कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दे डाली है। अमेरिकी नागरिकों से यूक्रेन में संभावित हवाई हमले को लेकर आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया गया। रूस-यूक्रेन कब समाप्त होगा इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

PC:tv9hindi

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *