वाराणसी, 02 अगस्त 2022 ! नागपंचमी के अवसर पर प्राचीन अंतर्राष्ट्रीय अखाड़ा, सोनिया वाराणसी में कैन्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के कर कमलों द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ।

इस अवसर पर कुश्ती का शुभारम्भ शिवशंकर यादव व प्रथम यादव के बीच हाथ मिला कर विधायक ने शुभारंभ कराया।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि नागपंचमी के त्यौहार पर अपने काशी की संस्कृति, सभ्यता व परम्परा है कि हर गांव, मुहल्ले के अखाड़े पर आपको दंगल कुश्ती, जोड़ी गदा के खिलाड़ी 2-2 हाथ की आजमाइश करते हैं। विगत दो वर्षो से कुश्ती का कार्यक्रम बंद था। कोरोना के बाद यह पहला कार्यक्रम है। सभी खिलाडियों को शुभकामनायें। निरंतर चलने वाले अखाड़ों से उत्तम स्वास्थ्य के साथ-साथ कुश्ती को बढ़ावा मिलता है। यही से सीखकर पहलवान मेडल लाकर पूरे विश्व में भारत के साथ-साथ काशी का गौरव बढ़ाते हैं। विधायक ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।

विधायक के साथ पार्षद मिथिलेश गुप्ता, पार्षद मनीष यादव, सौरभ सिंह “मुन्ना”, सुधीर जायसवाल, मोती राम शास्त्री, सोनिया अखाड़ा कुश्ती कोच राजेश शर्मा, अश्वनी कुमार यादव (फिजियो व रेफरी), संतोष यादव, कैलाश यादव, गोरख यादव, भरत यादव, राजेन्द्र यादव, अजित यादव, नरसिंह यादव, रतन यादव, रवि यादव, राज पटेल, लालू यादव व अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *