अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा को लेकर भाजपा सजग, सफलता को किया मंथन


मंडल अध्यक्ष को दी गई जिम्मेदारी, सौंपा गया झंडा


वाराणसी 8 अगस्त। स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में अमृत महोत्सव के तहत हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए भाजपा ने संगठन की ताकत झोंक दी है। आजादी के इस महापर्व को भाजपा महानगर में व्यापक रूप से मनाने की तैयारी के लिए सोमवार को सिगरा स्थित गुलाब बाग में महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं समस्त मोर्चों की बैठक आहूत की गई, जिसमें इस महाअभियान को सफल बनाने हेतु कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर तैयारी के संबंध में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि महानगर के प्रत्येक घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य लिया गया है। जिसके लिए महानगर और मंडल स्तर पर पदाधिकारियों को इस निमित्त जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी तरह शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर एक एक पदाधिकारी हर घर में तिरंगा फहराने के कार्यक्रम को जिम्मेदारी के साथ पूर्ण कराएंगे। इस महा अभियान में सबकी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मंडल शक्ति केंद्र पर बैठकों का क्रम जारी है।
श्री विद्यासागर राय ने कहा कि 10 अगस्त को सायंकाल 5:00 बजे से भारत माता मंदिर परिसर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह तिरंगा यात्रा मलदहिया स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा से होते हुए लहुराबीर चौराहे पर स्थित चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा तक जाकर सम्पन्न की जाएगी।
श्री विद्यासागर राय ने कहा कि जिन मंडल में मोहर्रम के जुलूस के कारण 9 को नहीं निकाली जाएगी उसके एवज में उस मंडल में 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
11 अगस्त को महापुरुषों की प्रतिमा स्थल पर भाजपा जन स्वच्छता अभियान चलाएंगे। इस कार्यक्रम के लिए प्रभारी महानगर उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक जाटव को बनाया गया है। इसके साथ ही मंडल स्तर पर मंडल के पदाधिकारी क्षेत्रीय धार्मिक, व्यापारिक एवं सामाजिक संस्थाओं को लेकर 11, 12 तथा 13 अगस्त को सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस दौरान प्रभात फेरी में शामिल लोग वन्दे मातरम्, रघुपति राघव राजा राम भजन कीर्तन करते हुए चलेंगे।
कार्यक्रम के अंतिम दिन यानी 13, 14 और 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा झंडा फहरा कर इस महाअभियान को ऐतिहासिक बनाना है।
श्री विद्यासागर राय ने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका पर सायंकाल 5:00 बजे मंडल स्तर पर हाथों में तिरंगा लेकर मौन जुलूस निकाली जाएगी और समापन स्थल पर भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित की जाएगी।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता, महानगर प्रभारी, क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए अपना पूरा सहयोग देने और सभी कार्यकर्ताओं को अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने प्रत्येक परिवारों के साथ झंडे के साथ सेल्फी लेकर पार्टी के वेबसाइट पर अपलोड करने की अपील की।
बैठक का संचालन महानगर महामंत्री अशोक पटेल ने किया।
मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री एवं महानगर प्रभारी संतोष पटेल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, अशोक पटेल, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, राहुल सिंह, आत्मा विशेश्वर, डॉक्टर आलोक श्रीवास्तव, साधना वेदांती, डॉक्टर गीता शास्त्री, इंजीनियर अशोक यादव, मधुकर चित्रांश, एडवोकेट अशोक जाटव, मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, मधुप सिंह, नीरज जायसवाल, बृजेश चौरसिया, किशन कनौजिया, दिलीप साहनी, विवेक मौर्य, डॉ रचना अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हाजी अब्दुल रहीम, आईटी संयोजक कुणाल पांडेय, सोशल मीडिया रितिक मिश्रा आदि रहे।
इन मंडल अध्यक्षों की भी रही जोरदार उपस्थिति :–
सिद्धनाथ शर्मा, रतन कुमार मौर्य, अजीत सिंह, अजय प्रताप सिंह, जगन्नाथ ओझा, जितेंद्र यादव, अभिषेक वर्मा गोपाल, शत्रुघ्न पटेल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *