वाराणसी 8 अगस्त। सावन के आखिरी सोमवार को काशी की विभिन्न संस्थाओं ने काशी दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए फलाहार का वितरण किया।
प्रातः काल 6:00 से आसभैरव पर वाराणसी सराफा एसोसिएशन की ओर से फलाहार तथा चाय का वितरण किया जा रहा था। जिसमें प्रद्युम्न जी अग्रवाल, राकेश वर्मा, सुमित वर्मा, शरद अग्रवाल, रवि सर्राफ, संतोष जी अग्रवाल, दुल्लर सेठ, मोहन जी अग्रवाल, उमेश उपाध्याय, कमल कुमार सिंह, किशोर कुमार सेठ, गणेश कसेरा, राजू वर्मा, सुनील कुमार सेठ आदि रहे
वहीं चौक थाने के समीप मराठा समाज की ओर से भी फलाहार तथा चाय का वितरण किया जा रहा था। इस दौरान मानिकराव पाटील, संतोष पाटील, सुहास पाटील, अन्ना मोरे, बजरंगी शिंदे, गोपाल जी गुप्ता, शिरीष केसरी, हनुमान शिंदे आदि रहे।
साथ ही
गंगा-जमुनी तहजीब का हमेशा सन्देश देने वाली काशी नगरी में सावन के अंतिम सोमवार को मुस्लिम बंधुओं ने चौक इलाके में बाबा विश्वनाथ के दर्शन को कतारबद्ध कांवरियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनदंन किया। हाथों में तिरंगा और सर पर नमाज की टोपी लगाए मुस्लिम बंधुओं ने कांवरियों से उनका हाल-चाल लेते भी दिखाई दिए और जरूरतों के बारे में भी पूछा। इस दौरान भाजपा महानगर और अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष हाजी अब्दुल रहीम, शकील अहमद, आसिफ भाई, सलाम भाई, सदफ आलम, लुबना बेगम आदि मौजूद रहे।
भवदीय
किशोर कुमार सेठ
महानगर मीडिया प्रभारी
भाजपा वाराणसी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *