वाराणसी 09 अगस्त:- भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे और अंतिम दिन कुल तीन सत्रों में संपादित हुए, जिसमें क्रमशः सर्वप्रथम भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुख्यतः तीन बंधुओं विचारधारा, कार्यपद्धति, और कार्यकर्ता मूल के लिए कार्य करने वाला विचार केंद्रित दल है । भाजपा सदैव राष्ट्रहित, राष्ट्र सुरक्षा और भारत माता की जय के लिए कार्य करती है श्री बंसल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुल 50 लाख कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं, पार्टी प्रदेश में 1,60,000 से ज्यादा बूथों पर कार्य कर रही है, उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय में भाजपा के दो करोड़ से अधिक सदस्य हैं । भाजपा एक निश्चित जीवन मूल्यों पर काम करने वाला संगठन है । संगठन महामंत्री ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि अब जब हर जगह जब भाजपा की सरकारें हैं तो हम सभी कार्यकर्ताओं को यह ध्यान देना पड़ेगा कि सत्ता के कारण हमारे अंदर विकृतियां नहीं आनी चाहिए । ऐसी बहुत सी बातों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की ।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्या ने कार्यकर्ताओं को 2024 में 80 में से 80 सीटें जीतने का दिलाया संकल्प


डबल इंजन वाली सरकार की उपलब्धियों की जनता के बीच करे चर्चा : केशव प्रसाद मोर्या


पिछडा़ वर्ग मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्या ने किया संबोधित


     पिछडा वर्ग मोर्चा के तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के आज समापन सत्र में बोलते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्या ने कहा कि 2022 के विधान सभा चुनाव में सारी देश विरोधी ताकतें भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए एक जुट हो गयी थी क्योकिं उनको पता था कि अगर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीतने से रोक देते है तो 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी को रोकना आसान होगा। लेकिन प्रदेश की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर, उनके इस मंसूबे  पर पानी फेर दिया और उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई। कहा कि  2024 का लोकसभा चुनाव आने वाले 25 वर्षो की मजबुत नींव डालने वाला चुनाव होगा। उन्होनें प्रशिक्षण  वर्ग में उपस्थित पिछडा़ वर्ग मोर्चा के पदाधिकारीयों को संकल्प दिलाया कि 2024 में 80 में से 80 सीटे जीतने का लक्ष्य लेकर आप सब अपने अपने क्षेत्रों में जाए।
   उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्या ने सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में भय का जो माहौल था वो अब खत्म हो चुका है आज माफिया और गुंडे जेल की सलाखों के पीछे है। उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो चुका है। कहा कि  2017 के पहले प्रदेश में अंधेरा व्याप्त था 2017 के बाद हमारी सरकार ने शहर हो या गांव सबको समान  रूप से बिजली उपलब्ध करायी । कहा कि 2014 में जब प्रधानमंत्री मोदी ने शपथ ली थी तब उन्होनें घोषणा की थी कि  जिनके घर कच्चे है या जो लोंग झोपड़ी में रहते है उनको पक्का मकान देंगे। प्रदेश सरकार ने 43 लाख लोगों को वही केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने दो करोड़ से अधिक लोगो को आवास दिया।कहा कि पहले कोई गरीब गंभीर रोग से बीमार हो जाए तो उसे इलाज के लिए घर बार बेचना पड जाता था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने गरीबों की इस समस्या का समाधान करते हुए आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक की स्वास्थ्य सुरक्षा दी।ताकि कोई भी गरीब अपना इलाज करवा सके। कहा कि महिलाओं, बेटियों को शौच के लिए रात के अंधेरे का इंतजार ना करना पडे इसलिए हर घर के बाहर मुफ्त में शौचालय दिए। कहा कि ये सरकार की उपलब्धिया है इन्हें जनता के बीच जाकर चर्चा करने की जरुरत है।
    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्या ने कहा कि 500 सालों से रामजन्मभूमि के चल रहे विवाद को सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से हल करवाकर अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के शिलान्यास का कार्य प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया। काशी में भव्य और दिव्य विश्वनाथ धाम का निर्माण करवाकर भक्तों को दर्शन में आने वाली समस्या को दूर किया। आज लाखों श्रद्धालू काशी आते है जिससे  यहा के लोगों को रोजगार मिला। पहले सावन में 5 कांवरिए पर लाठियां बरसाई जाती थी आज योगी सरकार में पुष्प वर्षा की जाती हैं। कहा कि प्रयाग राज कुंभ में दुनियां भर के 24 करोड़ लोगो ने डुबकी लगाई। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने देश के गौरव को बढाने का कार्य किया है। कहा कि डबल इंजन की सरकार की इन उपलब्धियों की जनता के बीच कार्यकर्ता चर्चा करे। 
  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्या ने कहा कि जब पुरी दुनियां कोरोना महामारी से परेशान थी लोग मर रहे थे उस समय प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शिता के बल पर लोगो की जान बचाई। कहा कि कोरोना काल में कोई गरीब भुखा ना रहे इसलिए देश की 80 करोड जनता को मुफ्त राशन दिया। कोरोना महामारी से बचाव के लिए देशवासियों को मुफ्त वैक्सीन दी। कहा कि डबल इंजन की सरकार की इन उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है।
    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्या ने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी का मानना है कि चुनाव लडना और चुनाव जीतकर सरकार बनाना यह भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य नही है, पार्टी का लक्ष्य जनता की सेवा करना है। समाज  के शोषित, पीडित, वंचित, जरुरतमंद लोगों का उत्थान करना है उनके जीवन में बदलाव लाना है। कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित है क्योंकि देश में मोदी सरकार है। और ये सरकार दुश्मन को उसके घर में घुसकर जवाब देने में सक्षम है।

आज के अंतिम सत्र में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाज में भाजपा की अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। अतिथि के रूप में पिछड़े मोर्चे के प्रदेश प्रभारी व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पिछड़े मोर्चे के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद संगमलाल गुप्ता उपस्थित रहे ।
अंत मे प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में सहयोग के लिए सभी प्रदेश, काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित आगंतुक प्रदेश के कोने कोने से पधारे सभी प्रशिक्षुकों का आभार प्रकट किया और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

     प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के महामंत्री त्रय विनोद यादव, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, अश्वनी पटेल, सौरभ जायसवाल, नवरतन राठी, संजय भाई पटेल, परविंदर जांगड़ा, चिरंजीव चौरसिया,  ऋषि चौरसिया, विजेंद्र कश्यप, नानक चंद्र गुर्जी, ज्योति सोनी, विमलेश वर्मा, रमाशंकर साहू, नीरज गुप्ता, विजय गुप्ता, प्रवीण कुशवाहा, ओमप्रकाश गुप्ता, रूपेंद्र सिंह बंटी, शिवमंगल साहू, भास्कर निषाद, जयप्रकाश कुशवाहा, योगेंद्र मावी, बिजेंद्र कश्यप, मनीष योगी,  हरीश शाक्य, शिवनायक वर्मा, हरबीर पाल, 

शिवनाथ चौधरी, मनोज राजपूत सहित सभी प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय महामंत्री गण उपस्थित थे।
भवदीय
नवरतन राठी
मीडिया प्रभारी
काशी क्षेत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *