शहर दक्षिणी में 71 वें दिन भी चला स्वच्छता अभियान
वाराणसी 11 अगस्त। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को भाजपा महानगर की ओर से महानगर में स्थापित सभी महापुरुषों के मूर्तियों की कार्यकर्ताओं ने सफाई की तथा आसपास के परिसर के पास स्वच्छता अभियान चलाया।
साथ ही शहर दक्षिणी में विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में विगत 2 जून से 75 दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत 71वें दिन गुरुवार को सुबह काशी विश्वनाथ मंडल के गंगा नगर कॉलोनी में मंडल अध्यक्ष नलिन नयन मिश्र के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर जन जागरण यात्रा निकाली।
महापुरुषों के मूर्तियों की सफाई माल्यार्पण के क्रम में मध्यमेश्वर मंडल के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में कबीरचौरा स्थित श्री शिव प्रसाद गुप्त जी की प्रतिमा के आसपास स्वच्छता अभियान अभियान चलाकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
लहुराबीर चौराहे पर स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के कार्यकर्ताओं ने विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने माल्यार्पण किया। वहीं
कैंट विधानसभा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने लंका स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा की धुलाई कर माल्यार्पण किया।
उत्तरी विधानसभा में मलदहिया चौराहे स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर महापौर मृदुला जायसवाल, मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता आदि के साथ स्वच्छता अभियान चलाकर माल्यार्पण किया।
कार्यकर्ताओं ने कचहरी स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क में महानगर स्वच्छता प्रभारी एडवोकेट अशोक जाटव के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया तथा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष मधुकर चित्रांश, मनोज सोनकर, अवधेश राय, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार काशी विश्वनाथ मंडल अध्यक्ष नलिन नयन मिश्र ने कार्यकर्ताओं के साथ बाबू विष्णु राव पराड़कर तथा हेमू कालानी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कैंट मंडल अध्यक्ष अभिषेक वर्मा गोपाल के नेतृत्व में सिगरा स्थित लोकमान्य तिलक जी की प्रतिमा के आसपास झाड़ू लगाया, प्रतिमा की धुलाई की माल्यार्पण किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महापौर मृदुला जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, मधुप सिंह, विवेक कुशवाहा, सिंधु सोनकर आदि रहे। मछोदरी पर राजा बलदेव दास बिरला की मूर्ति की सफाई क्षेत्रीय पार्षद कुंवर सिंह के नेतृत्व में हुई तत्पश्चात मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।
कोनिया पार्षद शिव प्रकाश मौर्या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आचार्य नरेंद्र देव की मूर्ति के आसपास सफाई की तथा माल्यार्पण पर किया।
भोजूबीर में राजर्षि उदय प्रताप सिंह जी की प्रतिमा पर पार्षद दिनेश यादव के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर माल्यार्पण किया। गिलट बाजार में जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा पर प्रदेश मंत्री मीना चौबे के साथ पार्षद श्रीमती विजय श्री आदि ने स्वच्छता पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सारनाथ स्थित सुहेलदेव महाराज जी की प्रतिमा पर मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह पार्षद मीरा राजभर के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर माल्यार्पण किया। अस्सी स्थित रानी लक्ष्मीबाई जी की प्रतिमा पर प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर माल्यार्पण किया। पांडेयपुर चौराहा स्थित मुंशी प्रेमचंद की प्रतिमा पर महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी के साथ पार्षद मदन मोहन दुबे आदि कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान पर माल्यार्पण किया। सिगरा स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पार्षद गोपाल जायसवाल आदि ने स्वच्छता कर माल्यार्पण किया।
मीडिया प्रभारी किशोर सेठ ने बताया कि महानगर के कार्यकर्ताओं ने गोदौलिया स्थित शहीद उधम सिंह जी की प्रतिमा, नदेसर स्थित विवेकानंद जी की मूर्ति, रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा, विजया चौक स्थित स्वामीविवेकानंद जी की मूर्ति, सिगरा स्थित लोकमान्य तिलक जी की मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया गया।
इस दौरान महानगर के सभी मंडल अध्यक्षों ने महती भूमिका निभाई, जिसमें संदीप चौरसिया, नलिन नयन मिश्र, गोपाल जी गुप्ता, अभिषेक वर्मा गोपाल, शत्रुघ्न पटेल, जितेंद्र यादव, जगन्नाथ ओझा, अजय प्रताप सिंह, राम मनोहर द्विवेदी, सिद्धनाथ शर्मा, अजीत सिंह, रतन कुमार मौर्या, कमलेश सोनकर आदि रहे।
भवदीय
किशोर कुमार सेठ
मीडिया प्रभारी
भाजपा महानगर वाराणसी।
