वाराणसी 11 अगस्त।
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को महापुरुषों के मूर्तियों की सफाई व माल्यार्पण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में कैन्ट मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिगरा स्थित बाल गंगाधर तिलक जी की प्रतिमा तथा पूरे परिसर की सफाई की। तत्पश्चात विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने महामना मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लंका स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा व प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता के बाद विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने महामना को माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ गरिमामयी उपस्थिति रही महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, कैंट मंडल अध्यक्ष अभिषेक वर्मा गोपाल, महामना मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ ओझा, राजेश कुशवाहा, सिन्धु सोनकर, राजीव सिंह पटेल, शैलेश त्रिपाठी, मिठाई लाल यादव, अनूप यादव व अन्य कार्यकर्ताओं की।
